स्वीप कार्यक्रम के तहत स्कूलों में रंगोली, मेहंदी व निबंध प्रतियोगिता सम्पन्न
खण्डवा 03 नवम्बर, 2018 - विधानसभा निर्वाचन में अधिकाधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके इसके लिए जिले में विभिन्न मतदाता जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही है। इसी क्रम शनिवार को शासकीय उ.मा.वि. कोठा में रंगोली प्रतियोगिता सम्पन्न हुई। स्वीप के नोडल अधिकारी श्री आर.के. सेन ने बताया कि नगर निगम चौराहे पर सेंट जोंस हायर सेकेण्डरी के विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदान की अपील की। इसके अलावा प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय केहलारी की छात्राओं के बीच मेहंदी प्रतियोगिता भी शनिवार को आयोजित की गई। भण्डारी पब्लिक स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता तथा हॉली स्प्रिट स्कूल में मतदान के महत्व विषय पर भाषण प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, वोटिंग क्विज, वाद-विवाद प्रतियोगिता तथा निबंध प्रतियोगिता सम्पन्न हुई।



No comments:
Post a Comment