उड़नदस्ता दलों व रनर्स का प्रषिक्षण सम्पन्न
खण्डवा 02 नवम्बर, 2018 - विधानसभा निर्वाचन के लिए खण्डवा जिले की सभी 4 विधानसभा क्षेत्रों के लिये अलग-अलग उड़नदस्ते गठित किए गए है, जिनमें अधिकारी कर्मचारियों के साथ साथ वीडियोग्राफर भी तैनात किए गए है। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में उड़नदस्तों में शामिल अधिकारी कर्मचारियों के साथ साथ वीडियो अवलोकन दलों तथा स्थैतिक निगरानी दलों व मोबाईल नेटवर्क विहीन क्षेत्रों के लिए तैनात होने वाले रनर्स का एक दिवसीय प्रषिक्षण आयोजित किया गया। प्रषिक्षण में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विषेष गढ़पाले ने कहा कि सभी अधिकारी कर्मचारी बिना पूर्वाग्रह के पूरी निष्पक्षता के साथ निर्वाचन की ड्यूटी सम्पन्न करें। उन्होंने उड़नदस्तों में शामिल अधिकारी कर्मचारियों से कहा कि किसी भी घटना या निर्वाचन अपराध की सूचना मिलते ही तुरंत कार्यवाही करे तथा प्रत्येक घटना की वीडियोग्राफी आवष्यक रूप से करायें। उन्होंने कहा कि नगदी या अवैध शराब जप्ती की खबर मिलते ही उड़नदस्ते तुरंत मौके पर पहुंचकर वीडियोग्राफी कराये तथा प्रकरण बनाए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्रीमती रूचिवर्धन मिश्र, उपजिला निर्वाचन अधिकारी श्री डी.के. नागेन्द्र, अपर कलेक्टर श्री बी.एस. इवने, सहायक कलेक्टर डॉ. सौरभ सोनवणे सहित विभिन्न अधिकारीगण मौजूद थे।
कलेक्टर श्री गढ़पाले ने उपस्थित सभी अधिकारी कर्मचारियों को निर्वाचन खण्डवा एप तथा सी विजिल एप आज ही डाउनलोड करने के लिए कहा। उन्होंने मतदान के दिन मोबाईल नेटवर्क विहीन क्षेत्र के लिए तैनात रनर्स से कहा कि वे मतदान दल के मतदान केन्द्र पहुंचने, मॉकपोल प्रारंभ होने, मॉकपोल सम्पन्न होने, प्रातः 8 बजे मतदान प्रारंभ होने तथा उसके बाद प्रत्येक 2 घंटे में मतदान के प्रतिषत की अधिकृत जानकारी अपने क्षेत्र के सेक्टर अधिकारी व नियंत्रण कक्ष को नियमित रूप से देते रहे। कलेक्टर श्री गढ़पाले ने कहा कि किसी भी घटना की सूचना प्राप्त होने पर रनर्स इस घटना की जांच स्वयं न करने लगे, बल्कि घटना की सूचना नियंत्रण कक्ष को तत्काल दें। उन्होंने सभी रनर्स से कहा कि वे अधिकृत सूचना ही दें, अफवाहों पर आधारित कोई सूचना नियंत्रण कक्ष को न दें। मतदान के प्रतिषत की जानकारी रनर्स पीठासीन अधिकारी से अधिकृत जानकारी प्राप्त करने के बाद ही दें।
No comments:
Post a Comment