AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday, 2 November 2018

आकर्षक रंगोली व मानव श्रृंखला बनाकर की मतदान की अपील

आकर्षक रंगोली व मानव श्रृंखला बनाकर की मतदान की अपील




खण्डवा 02 नवम्बर, 2018 -  आगामी 28 नवम्बर को विधानसभा निर्वाचन के लिए होने वाले मतदान के प्रति मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जिला प्रषासन द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। इसी क्रम में हरसूद कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने आकर्षक रंगोली बनाई। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विषेष गढ़पाले ने शुक्रवार को हरसूद महाविद्यालय पहुंचकर रंगोली देखी और छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। इसके अलावा जिला जेल खण्डवा के प्रहरियों को भी जेल अधीक्षक तथा जेलर द्वारा मतदान के लिए शपथ दिलाई। हरसूद महाविद्यालय की छात्राओं ने पानी पर आर्कषक रंगोली तैयार कर मतदान की अपील की। साथ ही खण्डवा के सुन्दर बाई गुप्ता विद्यालय तथा सेंट जोंस स्कूल के विद्यार्थियों ने मानव श्रंृखला बनाकर मतदान की अपील की। इसके अलावा महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पंधाना विकासखण्ड के ग्राम घाटाखेड़ी में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को मतदान की शपथ दिलाई।

No comments:

Post a Comment