Friday, 2 November 2018

‘‘पिंक सप्ताह‘‘ में आज आयोजित होंगी चेयर रेस, तंबोला व खेल प्रतियोगिताएं

‘‘पिंक सप्ताह‘‘ में आज आयोजित होंगी चेयर रेस, तंबोला व खेल प्रतियोगिताएं 

खण्डवा 02 नवम्बर, 2018 - विधानसभा निर्वाचन को ध्यान में रखते हुए जिले में विभिन्न मतदाता जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही है। डिप्टी कलेक्टर सुश्री अनुभा जैन ने बताया कि ‘‘पिंक सप्ताह‘‘ कार्यक्रम के तहत 3 नवम्बर को होली स्प्रिट कान्वेंट स्कूल खण्डवा में प्रातः 10 बजे से 1 बजे तक तंबोला व म्यूजिकल चेयर रेस प्रतियोगिता आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि इसके अलावा पिंक सप्ताह के तहत ही 3 नवम्बर को खो-खो, कबड्डी तथा बास्केट बॉल प्रतियोगिता स्थानीय पुलिस ग्राउण्ड खण्डवा में दोपहर 3 बजे से आयोजित होगी। इस प्रतियोगिता के माध्यम से महिला मतदताओं को आगामी 28 नवम्बर को होने वाले मतदान के प्रति प्रेरित किया जायेगा।

No comments:

Post a Comment