Sunday, 4 November 2018

दिव्यांग व वृद्ध कलाकारों ने भी गीत गाकर की मतदान की अपील

दिव्यांग व वृद्ध कलाकारों ने भी गीत गाकर की मतदान की अपील
मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत गीत संगीत का कार्यक्रम सम्पन्न 



खण्डवा 04 नवम्बर, 2018 - विधानसभा निर्वाचन में अधिकाधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके इसके लिए जिले में विभिन्न मतदाता जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में सिविल लाइन स्थित टैगोर पार्क में रविवार शाम को निनाद म्यूजिक ग्रुप के सहयोग से जिला प्रषासन द्वारा म्यूजिकल इवेंट आयोजित की गई, जिसमें शहर के जाने माने गायकों के साथ साथ वृद्ध एवं दिव्यांग कलाकारों ने मतदान की अपील संबंधी गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विषेष गढ़पाले, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डी.के. नागेन्द्र, अपर कलेक्टर श्री बी.एस. इवने, सहायक कलेक्टर डॉ. सौरभ सोनवणे सहित विभिन्न अधिकारी, वृद्धजन व संगीत प्रेमी दिव्यांगजन भी बड़ी संख्या में मौजूद थे। कार्यक्रम के अंत में स्वीप आईकोन श्री तेजस यादव ने सभी को मतदान की शपथ दिलाई। आभार प्रदर्षन उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नागेन्द्र ने किया। 

No comments:

Post a Comment