Monday, 5 November 2018

कच्चे हेलीपेड निर्माण के लिए जमा कराने होंगे 10 हजार रूपये

कच्चे हेलीपेड निर्माण के लिए जमा कराने होंगे 10 हजार रूपये

खण्डवा 05 नवम्बर, 2018 - विधानसभा निर्वाचन के दौरान चुनाव प्रचार के लिए हेलीकॉप्टर से आने वाले स्टार प्रचारकों के लिए निर्धारित स्थान पर हेलीपेड निर्माण हेतु कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विषेष गढ़पाले द्वारा प्रक्रिया निर्धारित की गई है। जारी आदेष के अनुसार स्टार प्रचारक के कार्यक्रम के दिनांक से 4 दिवस पूर्व संबंधित थाना प्रभारी के माध्यम से आवेदन संबंधित एसडीएम कार्यालय में आवेदन देना होगा। कच्चे हेलीपेड निर्माण के लिए संबंधित प्रत्याषी को 10 हजार रू. जमा करने होंगे। यह राषि प्रत्याषी के निर्वाचन व्यय में शामिल की जायेगी। हेलीपेड निर्माण की राषि कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण कार्यालय में जमा कराना होगी। हेलीपेड के आसपास सुरक्षा की दृष्टि से बेरिकेटिंग की व्यवस्था भी लोक निर्माण विभाग द्वारा की जायेगी। हेलीकॉप्टर उतारने की अनुमति, पहले आओ पहले पाओ के आधार पर सभा दिनांक से 48 घंटे पूर्व संबंधित एसडीएम द्वारा जारी की जायेगी। जिस भूमि पर हेलीपेड निर्माण किया जायेगा, उस भूमि के स्वामी की लिखित सहमति आवेदक को प्रस्तुत करना होगी।   

No comments:

Post a Comment