AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday, 3 October 2018

अंधेरी रात में मोबाइल की फ्लेष लाइट चमकाकर, प्रदर्षित किया मतदान का संकल्प

अंधेरी रात में मोबाइल की फ्लेष लाइट चमकाकर, प्रदर्षित किया मतदान का संकल्प
झिलमिल बल्बों की सीरिज से बनाई भारत के नक्षे की आकृति



खण्डवा 3 अक्टूबर, 2018 - आगामी विधानसभा निर्वाचन को ध्यान मंे रखते हुए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विषेष गढ़पाले के मार्गदर्षन में विभिन्न मतदाता जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही है। इसी क्रम मंे बुधवार रात्रि में जिला प्रषासन द्वारा स्थानीय गुरूनानक स्टेडियम ग्राउण्ड पर रंगीन बल्बो की सीरिज से देष का नक्षा तैयार कराया गया, जिसे सैकड़ो नागरिकों ने सराहा। साथ ही उपस्थित नागरिकों ने अपने मोबाइल की फ्लेष लाइट चमकाकर मतदान की अपील का संकल्प प्रदर्षित किया। कलेक्टर श्री गढ़पाले ने उपस्थित नागरिकों को विधानसभा निर्वाचन में मतदान करने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री गढ़पाले व पुलिस अधीक्षक श्रीमती रूचिवर्धन मिश्र ने सेल्फी पाईंट पर सेल्फी ली। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डी.के. नागेन्द्र, अपर कलेक्टर श्री बी.एस. इवने, सहित विभिन्न अधिकारी, स्कूल षिक्षक व समाजसेवी संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद थे। 

No comments:

Post a Comment