AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Sunday, 7 October 2018

गुड़ीखेड़ा में सम्पन्न हुई मतदाता जागरूकता गतिविधियां

गुड़ीखेड़ा में सम्पन्न हुई मतदाता जागरूकता गतिविधियां 

खण्डवा 7 अक्टूबर, 2018 - विधानसभा निर्वाचन को ध्यान मंे रखते हुए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विषेष गढ़पाले के मार्गदर्षन में जिले में विभिन्न मतदाता जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में स्वच्छ एवं पूर्ण मतदान जागरूकता हेतु ग्राम गुडी खेडा में जागरूकता केम्प का आयोजन किया गया, जिसमें युवा, बुजुर्ग एवं दिव्यांग समस्त प्रकार के मतदाताओ को मतदान हेतु प्रेरित किया गया। मतदाताओ द्वारा राष्ट्रहित में स्वच्छ एवं पूर्ण मतदान की शपथ भी दिलाई। इस षिविर में बूथ लेवल अधिकारी गुलाबचंद यादव द्वारा शपथ दिलाई एवं मतदान दिवस को लोकतंत्र के सबसे बड़े उत्सव के रूप में मनाने की बात कही।

No comments:

Post a Comment