AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday, 4 October 2018

बहते पानी को रोकने के उपाय कर, गांव के जल स्तर को बढ़ाने का प्रयास करें

बहते पानी को रोकने के उपाय कर, गांव के जल स्तर को बढ़ाने का प्रयास करें
कलेक्टर श्री गढ़पाले ने खण्डवा ब्लाक की समीक्षा बैठक में पंचायत सचिवों को दिए निर्देष

खण्डवा 4 अक्टूबर, 2018 - वर्षा ऋतु अब लगभग जा रही है, अतः वर्षा के जल को सहजने की आवष्यकता है। अपनी-अपनी पंचायत क्षेत्र के ग्रामों में बहते हुए नदी नालों के पानी को रोकने के लिए आवष्यक संरचनाएं निर्मित करायें, आवष्यकता अनुसार बोरीबंधान की व्यवस्था करें तथा स्टाॅप डेम में गेट लगाने की व्यवस्थाएं सभी पंचायत सचिव, सरपंच व उपयंत्री करें। यह निर्देष कलेक्टर श्री विषेष गढ़पाले ने गुरूवार को खण्डवा जनपद पंचायत के सभाकक्ष में पंचायत सचिवों, उपयंत्रियों, ग्राम रोजगार सहायको व बैंकर्स की संयुक्त बैठक में दिए। उन्होंने इस दौरान खण्डवा विकासखण्ड में चल रही विभिन्न योजनाओं तथा ग्रामीण क्षेत्र में संचालित शासकीय निर्माण कार्यो की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री डी.के. नागेन्द्र भी उपस्थित थे। 
समय पर मजदूरी भुगतान करने वाले सचिवों की सराहना की
          बैठक में कलेक्टर श्री गढ़पाले ने कहा कि रोजगार गारंटी योजना की मजदूरी का भुगतान संबंधित श्रमिक को 15 दिवस की समय सीमा में करा दिया जाये, अन्यथा संबंधित सचिव व उपयंत्री पर योजना के प्रावधानों के अनुसार अर्थदण्ड लगाया जायेगा। उन्होंने शत प्रतिषत मजदूरी भुगतान समय पर करने वाली पंचायतों बमनगांव, हापला, लोहारी, मुंदवाड़ा, तीरंदाजपुर, सिहाड़ा, अमलपुरा व जामली सैयद के सचिवों की सराहना की। कलेक्टर श्री गढ़पाले ने सभी उपयंत्रियों व पंचायत सचिवों को निर्देष दिए कि आगामी दिनों में विधानसभा निर्वाचन के कारण आदर्ष आचरण संहिता लागू हो जायेगी, जिसके बाद कोई भी सरकारी नया निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हो सकेगा। अतः स्वीकृत सभी निर्माण कार्य तत्काल प्रारंभ कर दें, अन्यथा अगले 2-3 माह तक निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हो सकेंगे। 
शासकीय राषि का गबन करने वाले सरपंच, सचिवों के विरूद्ध होगी कार्यवाही
      कलेक्टर श्री गढ़पाले ने बैठक में खण्डवा विकासखण्ड में संचालित एक-एक निर्माण कार्य की विस्तार से समीक्षा की तथा पंचायत सचिवों व सभी उपयंत्रियों को निर्देष दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्र में संचालित शासकीय निर्माण कार्यो को निर्धारित गुणवत्ता के साथ शीघ्रता से पूर्ण कराये। उन्होंने समीक्षा के दौरान एक-एक निर्माण कार्य की पूर्णता की तिथि पंचायत सचिव, उपयंत्री व रोजगार सहायक की सहमति से निर्धारित कराई तथा उस तारीख के पूर्व कार्य पूर्णता प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देष दिए। उन्होंने कहा कि जो पंचायत सचिव या सरपंच राषि आहरण करने के बावजूद निर्माण कार्य लंबे समय से लंबित रखे हुए है तथा पूर्ण नही करा रहे है उनके विरूद्ध पंचायत राज अधिनियम के तहत दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी तथा प्रकरण दर्ज कराया जायेगा। 
पात्र हितग्राहियों को ही दिलायें योजनाओं का लाभ
     कलेक्टर श्री गढ़पाले ने बैठक में बिना सूचना के बैठक में अनुपस्थित रहने वाले पंचायत सचिवों के विरूद्ध अनुषासनात्मक कार्यवाही करने तथा उनका एक दिवस का वेतन काटने के निर्देष दिए। उन्होंने बैठक में निर्देष दिए कि सभी पंचायत सचिव अपनी ग्राम पंचायत क्षेत्र के गांवों में पेंषन के लिए पात्र गरीबों को चिन्हित कर लें तथा सभी औपचारिकताएं पूरी कर उन्हें पेंषन दिलाना सुनिष्चित करें। उन्होंने कहा कि किसी भी योजना मंे अपात्र व्यक्तियों को लाभान्वित न होने दें। पात्रता या अपात्रता निर्धारण ग्रामीण को योजना का लाभ देने से पहले ही कर लें।  
सभी ग्रामीणों का बैंक में खाता खुलवायें तथा आधार पंजीयन की सीडिंग करायें
     इस दौरान कलेक्टर श्री गढ़पाले ने बैठक में उपस्थित सभी बैंकर्स को निर्देष दिए कि वे शासन की स्वरोजगार योजना में शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य अनुसार स्वीकृत प्रकरणों में सहायता राषि तत्काल वितरित कर दें, अन्यथा आदर्ष आचरण संहिता लागू होने के बाद अनावष्यक विलम्ब होगा। उन्होंने बैठक में उपस्थित बैंकर्स से कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के भ्रमण के दौरान अक्सर देखने को मिलता है कई ग्रामीणों के खाते अभी तक बैंकों में नही खुले है जिनके कारण उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ नही मिल पा रहा है। उन्होंने निर्देष दिए कि सभी बैंकर्स अपने-अपने सेवा क्षेत्र के ग्रामों मंे सुनिष्चित करंे कि सभी के बैंक खाते खुल जाये, अन्यथा उनके विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। कलेक्टर श्री गढ़पाले ने बैठक में कहा कि सभी ग्रामीणों का आधार पंजीयन अवष्य करा लिया जाये ताकि शासन की योजनाओं का लाभ लेने में ग्रामीणों को परेषानी न हो। 

No comments:

Post a Comment