Wednesday, 10 October 2018

दिव्यांगों का सम्मान समारोह व दिव्यांग मित्रों का प्रषिक्षण आज गौरीकुंज में

दिव्यांगों का सम्मान समारोह व दिव्यांग मित्रों का प्रषिक्षण आज गौरीकुंज में

खण्डवा 10 अक्टूबर, 2018 - मतदाता जागरूकता अभियान के तहत 11 अक्टूबर को गौरीकुंज सभागृह में दिव्यांग मतदाताओं का सम्मान समारोह एवं दिव्यांग मित्रों का प्रषिक्षण कार्यक्रम प्रातः 11 बजे से आयोजित किया जायेगा। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास श्री संजय भारद्वाज ने बताया कि कार्यक्रम में दिव्यांग मतदाताओं का तिलक लगाकर पुष्पहार से स्वागत किया जायेगा तथा उनसे आगामी विधानसभा निर्वाचन में मतदान की अपील की जायेगी। 

No comments:

Post a Comment