AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday, 4 October 2018

आवेदन पत्रों के साथ स्वप्रमाणित दस्तावेज मान्य होंगे

आवेदन पत्रों के साथ स्वप्रमाणित दस्तावेज मान्य होंगे

खण्डवा 4 अक्टूबर, 2018 - प्रदेष सरकार द्वारा विभिन्न आवेदन पत्रों के साथ अनुप्रमाणित शपथ पत्र तथा प्रमाणित दस्तावेज के स्थान पर स्वप्रमाणित दस्तावेज मान्य करने के आदेष गत दिनों जारी किए गए थे। जारी आदेष अनुसार विभिन्न संस्थानों में आवेदन के साथ अंकसूची, जन्म प्रमाण, मूल निवासी प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र जैसे विभिन्न दस्तावेज राजपत्रित अधिकारी द्वारा अटेस्टेड मांगे जाते थे, नागरिकों की असुविधा को ध्यान में रखते हुए आवेदक द्वारा स्वप्रमाणित दस्तावेजों की छायाप्रति आवेदन के साथ मान्य की जायेगी तथा आवेदक को साक्षात्कार या प्रवेष के समय मूल दस्तावेज प्रस्तुत करना होगा जो कि स्वप्रमाणित दस्तावेज से मिलानकर आवेदक को उसी समय दे दिया जायेगा। नई व्यवस्था के तहत बीपीएल, राषन कार्ड, पेंषन, रोजगार कार्यालय में पंजीयन, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, छात्रवृत्ति प्रदाय, बिजली कनेक्षन, निर्माण श्रमिकों का पंजीयन जैसी योजनाओं में अब आवेदक को अटेस्टेड दस्तावेज के स्थान पर स्वप्रमाणित घोषणा पत्र प्रस्तुत करने की छूट दी गई है। 

No comments:

Post a Comment