जिला अस्पताल के रक्तदान षिविर में 40 नागरिकों ने किया रक्तदान
खण्डवा 7 अक्टूबर, 2018 - भारतीय रेडक्रास सोसायटी भोपाल द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 150 वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में रक्तदान सप्ताह 2 से 8 अक्टूबर तक आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। इसी क्रम में गत दिनों गांधी जयंती पर कलेक्टर श्री विषेष गढ़पाले ने भी जिला चिकित्सालय में रक्तदान किया था। कलेक्टर श्री गढ़पाले के निर्देष पर रविवार को जिला चिकित्सालय में रक्तदान षिविर आयोजित किया गया। इस षिविर में पुलिस अधीक्षक श्रीमती रूचिवर्धन मिश्र व अन्य 29 शासकीय अधिकारी कर्मचारियों सहित कुल 40 नागरिकों ने रक्तदान किया।


No comments:
Post a Comment