Sunday, 16 September 2018

यूपीएससी में चयनित सुश्री गरिमा तिवारी ने कोचिंग में दिया मार्गदर्षन

यूपीएससी में चयनित सुश्री गरिमा तिवारी ने कोचिंग में दिया मार्गदर्षन

खण्डवा 16 सितम्बर, 2018 - कलेक्टर श्री विषेष गढ़पाले की पहल पर खण्डवा जिले के मेधावी विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयारी हेतु मार्गदर्षन देने के लिए निःषुल्क कोचिंग क्लास स्थानीय एस.एन. काॅलेजे में संचालित हो रही  है। इस कोचिंग का शुभारंभ गत दिनों कलेक्टर श्री गढ़पाले ने किया था। इसके बाद समय समय पर कलेक्टर श्री गढ़पाले विद्यार्थियों को प्रेरित करने के लिए कोचिंग क्लास जाकर उन्हें सफलता के टिप्स देते है और प्रेरित करते है। कलेक्टर श्री गढ़पाले के निर्देष पर जिले में संघ लोक सेवा आयोग व एमपीपीएससी से चयनित व परिवीक्षा अवधि में पदस्थ अधिकारी भी समय समय पर इस कोचिंग में विद्यार्थियों को अपने अनुभव का लाभ दे रहे है। 
इसी क्रम मंे हाल ही संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में चयनित खण्डवा की बेटी सुश्री गरिमा तिवारी ने भी भारत निर्माण कोचिंग पहुंचकर विद्यार्थियों को मार्गदर्षन दिया। इस दौरान कलेक्टर श्री विषेष गढ़पाले , प्राचार्य एसएन कालेज श्री मुकेश जैन, प्राचार्य डाईट श्री संजीव भालेराव भी उपस्थित थे। कार्यक्रम मे सुश्री गरिमा तिवारी द्वारा कलेक्टर एंव विद्यार्थियो द्वारा पुछे गए प्रशनो के सारगर्भित उत्तर दिए । सुश्री गरिमा तिवारी ने परीक्षा की तैयारी के दौरान अपने कोचिंग संबंधी अनुभव सुनाएं । 

No comments:

Post a Comment