Friday, 14 September 2018

आगामी दिनों में आने वाले पर्वो को शांति व आपसी सद्भाव के साथ मनायें - कलेक्टर श्री गढ़पाले

आगामी दिनों में आने वाले पर्वो को शांति व आपसी सद्भाव के साथ मनायें - कलेक्टर श्री गढ़पाले
पंधाना में शांति समिति की बैठक सम्पन्न

खण्डवा 14 सितम्बर, 2018 - आगामी दिनों में मनाए जाने वाले त्यौहारो को आपसी सद्भाव व शांतिपूर्ण रूप से मनाये जाने के उद्देष्य से पंधाना पुलिस थाना परिसर में शांति समिति की बैठक कलेक्टर श्री विषेष गढ़पाले व पुलिस अधीक्षक श्रीमती रूचिवर्धन मिश्र की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। बैठक में कलेक्टर श्री गढ़पाले ने कहा कि पंधाना क्षेत्र में गणेषोत्सव व मोहर्रम के लिए लगाए जाने वाले पाण्डालों में मतदाता जागरूकता संबंधी फ्लेक्स व बेनर भी लगाए जायें। बैठक में कलेक्टर श्री गढ़पाले ने कहा कि त्यौहारों के दौरान अषांति फैलाने वालों के विरूद्ध सख्ती से निपटा जायेगा। उन्होंने कहा कि त्यौहारों के दौरान सभी धार्मिक चल समारोह परम्परागत मार्ग से ही निकाले जायें। उन्होंने गणेषोत्सव के दौरान सभी आयोजकों से अस्थाई विद्युत कनेक्षन लेने की अपील की। कलेक्टर श्री गढ़पाले ने सभी आयोजकों से अपील की कि वे प्लास्टर आॅफ पेरिस की गणेष प्रतिमाएं स्थापित न करें बल्कि ईको फ्रेंडली मिट्टी की मूर्तियां स्थापित करें। कलेक्टर श्री गढ़पाले ने त्यौहारों के दौरान धार्मिक चल समारोह के मार्ग पर सड़क मरम्मत कराने तथा मार्ग पर प्रकाष व्यवस्था कराने के निर्देष भी मुख्य नगर पालिका अधिकारी पंधाना को दिए। 
     पुलिस अधीक्षक श्रीमती मिश्र ने बैठक में कहा कि त्यौहारों पर शांति व्यवस्था बनाये रखना तथा मिल जुलकर रहना हम सभी के लिए जरूरी है। उन्होंने पंधाना के शांति समिति के सभी सदस्यों से अपील की कि वे त्यौहारों के दौरान सक्रिय रहे तथा त्यौहारों के समय शांति भंग का प्रयास करने वालों पर नजर रखंे तथा उनकी जानकारी पुलिस प्रषासन को दें, ताकि ऐसे अपराधियों पर सख्त कार्यवाही की जा सके।  उन्होंने कहा कि मोहर्रम व गणेषोत्सव पर्व एक साथ मनाएं जा रहे है। अतः इस दौरान आपसी सद्भाव की मिसाल प्रस्तुत करें। 

No comments:

Post a Comment