आंगनवाड़ी केन्द्रों व स्वास्थ्य केन्द्रों के आसपास स्वच्छता रखने के निर्देष
खण्डवा 6 अगस्त, 2018 - कलेक्टर श्री विषेष गढ़पाले ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास विभाग को निर्देष दिए गए है कि वे ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित आंगनवाड़ी केन्द्रों व स्वास्थ्य केन्द्रांे के आसपास स्वच्छता का विषेष ध्यान रखें तथा गंदा पानी जमा न होने दें। साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य केन्द्रों में महिलाओं व पुरूषों के लिए अलग अलग शौचालय की व्यवस्था सुनिष्चित करने के निर्देष भी दिए है। जारी निर्देषों में कहा गया है कि भारत सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय द्वारा 1 से 31 अगस्त के बीच ग्रामीण स्वच्छ सर्वेक्षण आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान गावं के 5 सार्वजनिक स्थलों, स्कूल, अस्पताल, हाट बाजार, धार्मिक स्थलों व आंगनवाड़ी केन्द्र के आसपास स्वच्छता की स्थिति की जांच की जायेगी और स्वच्छ भारत मिषन की टीम उसके आधार पर गांव की ग्रेडिंग करेंगी।
No comments:
Post a Comment