महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती चिटनिस आज खण्डवा आयेंगी
खण्डवा 13 अगस्त, 2018 - प्रदेष की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस 14 अगस्त को खण्डवा आयेंगी तथा यहां शहीद सम्मान दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगी। इसके बाद सिंगोट एवं खालवा में महिला बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगी।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती चिटनिस 14 अगस्त को भोपाल से रेलमार्ग द्वारा सचखंड से प्रातः 4ः35 बजे खण्डवा आयेंगी तथा प्रातः 9ः45 बजे अमर शहीद स्व. श्री सीताराम यादव व प्रातः 10ः30 बजे अमर शहीद कैप्टन उपमन्यु सिंह के निवास पर उनके परिजनों का सम्मान करेंगी। इसके बाद मंत्री श्रीमती चिटनिस प्रातः 11 बजे गौरीकंुज सभागृह में आयोजित शहीद सम्मान दिवस कार्यक्रम में भाग लेंगी तथा दोपहर 12ः30 बजे सिंगोट के लिए प्रस्थान करेंगी। मंत्री श्रीमती चिटनिस दोपहर 1 बजे सिंगोट पहुंचकर वहां महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी तथा दोपहर 2ः30 बजे सिंगोट से खालवा के लिए प्रस्थान करंेगी। इसके बाद दोपहर 3 बजे खालवा पहुंचकर वहां महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी एवं सायं 5ः30 बजे खालवा से बुरहानपुर के लिए प्रस्थान करेंगी।
No comments:
Post a Comment