मेधावी छात्रा अंषिका ने किया ध्वजारोहण और ली परेड की सलामी
स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम की फायनल रिहर्सल सम्पन्न
खण्डवा 13 अगस्त, 2018 - आगामी 15 अगस्त को जिले में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास पूर्वक मनाया जायेगा। स्थानीय परेड ग्राउण्ड पर आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम की फायनल रिहर्सल सोमवार सुबह 9 बजे से आयोजित हुई, जिसमें कक्षा 10वी में 97 प्रतिषत अंक प्राप्त करने वाली मेधावी छात्रा अंषिका पुत्री पषुराम बोरगा ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहकर ध्वजारोहण किया तथा परेड के निरीक्षण के बाद परेड की सलामी ली। इस दौरान स्कूली छात्र छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर कलेक्टर श्री विषेष गढ़पाले, पुलिस अधीक्षक श्रीमती रूचिवर्धन मिश्र, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री डी.के. नागेन्द्र, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री महेन्द्र तारणेकर सहित विभिन्न अधिकारीगण मौजूद थे।


No comments:
Post a Comment