AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday, 14 August 2018

स्कूल षिक्षा मंत्री डाॅ. शाह स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में होंगे मुख्य अतिथि

स्कूल षिक्षा मंत्री डाॅ. शाह स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में होंगे मुख्य अतिथि

खण्डवा 14 अगस्त, 2018 - स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को जिले में हर्षोल्लास व समारोह पूर्वक मनाया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य समारोह का आयोजन पुलिस लाईन्स ग्राउण्ड में किया जाएगा। यह कार्यक्रम प्रातः 9 बजे से आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के स्कूल षिक्षा मंत्री डाॅ. कुंवर विजय शाह होगें।  मंत्री डाॅ. शाह द्वारा स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण किया जाएगा तथा परेड की सलामी ली जाएगी। मंत्री डाॅ. शाह इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी का प्रदेश के नागरिकों के नाम संदेश का वाचन करेंगे। इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम व पीटी प्रदर्शन भी प्रस्तुत किए जाएंगें। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए पुरूस्कार वितरण भी किया जायेगा। इसके बाद स्कूल षिक्षा मंत्री डाॅ. शाह स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर खालवा विकासखण्ड के ग्राम खारकला के स्कूल में विद्यार्थियों के साथ मध्याहन भोजन करेंगे।

No comments:

Post a Comment