‘शहीद सम्मान दिवस‘ पर मंत्री श्रीमती चिटनिस ने शहीदों के परिजनों का किया सम्मान
खण्डवा 14 अगस्त, 2018 - देष के लिए जान न्यौछावर करने वाले शहीदों को सम्मान देने के लिए प्रदेष के सभी जिलों में मंगलवार को शहीद सम्मान दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। खण्डवा के गौरीकुंज सभागृह में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेष की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस ने शहीद सीताराम यादव व शहीद केप्टन उपमन्यु सिंह के चित्र पर माल्यार्पण किया तथा पुष्पचक्र अर्पित किए। उन्होंने दोनों शहीदों की पत्नि श्रीमती मोनिका सिंह एवं श्रीमती ज्योति यादव को शाॅल व श्रीफल प्रदान किए तथा सम्मान पत्र भेंट किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि देष के लिए मर मिटने वाले शहीदों का सम्मान हम सबको करना चाहिए। साथ ही हमे देष के लिए ही जीने का संकल्प भी लेना चाहिए। उन्होंने स्कूली विद्यार्थियों के बीच हुई निबंध प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी पुरूस्कृत किया। कार्यक्रम में कु. एकांषी चिडार, तोरल बक्षी, योगेष मीणा व श्री आलोक जोषी ने देषभक्ति गीत प्रस्तुत किये, जिसकी सभी ने सराहना की। इस दौरान विधायक श्री देवेन्द्र वर्मा, महापौर श्री सुभाष कोठारी, डीआईजी श्री ए.के. पाण्डे, कलेक्टर श्री विषेष गढ़पाले, पुलिस अधीक्षक श्रीमती रूचिवर्धन मिश्र, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री महेन्द्र तारणेकर भी मौजूद थे।
मंत्री श्रीमती चिटनिस ने इस अवसर पर कहा कि खण्डवा जिले के दोनों शहीदों के परिजनों की भलाई के लिए जो कुछ भी बेहतर किया जा सकता है वह प्रदेष सरकार व जिला प्रषासन हमेषा करेगा। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हमें देष को अपना श्रेष्ठतम देने का प्रयास करना चाहिए, यही सच्ची देष सेवा है। इस अवसर पर विधायक श्री वर्मा व महापौर श्री कोठारी ने भी संबोधित किया।
शहीदों का परिचय
कार्यक्रम में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कमाण्डर श्री उदय सिंह ने खण्डवा जिले के दोनों शहीदों के जीवन वृत्त पर प्रकाष डाला। उन्होंने बताया कि शहीद केप्टन स्व. श्री उपमन्यु सिंह ने वर्ष 2006 में भारतीय सेना 23 वर्ष की आयु में ज्वाइन की थी तथा 7 दिसम्बर 2010 को कष्मीर के बारामुला जिले में आंतकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में आतंकवादियों को मार कर केप्टन सिंह वीर गति को प्राप्त हो गए है। इसी तरह शहीद स्व. श्री सीताराम यादव मध्यप्रदेष पुलिस में भर्ती हुए थे तथा वर्ष 2009 में आंतकवाद विरोधी दस्ते में उन्होंने ज्वाइन किया, 28 नवम्बर 2009 को सिमी के आंतकवादियों से मुठभेड़ में श्री यादव शहीद हो गए।
भाषण प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थी हुए पुरूस्कृत
कार्यक्रम में स्कूली विद्यार्थियों की भाषण प्रतियोगिता के प्रथम विजेता शासकीय मोतीलाल नेहरू स्कूल के मोहसीन खान व द्वितीय विजेता सेंट जोसेफ स्कूल की तनिष्का तोमर ने भी ‘‘शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले‘‘ विषय पर अपने अपने भाषण प्रस्तुत किए। इस प्रतियोगिता में तृतीय पुरूस्कार दिव्या राठौर को दिया गया तथा सांत्वना पुरूस्कार कु. षिवानी गंगराडे को दिया गया।
मंत्री श्रीमती चिटनिस ने शहीदों के परिजनों से उनके घर जाकर भेंट की
शहीद सम्मान दिवस के अवसर पर प्रदेष की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस ने पुलिस लाइन स्थित शहीद स्व. श्री सीताराम यादव के आवास पर जाकर उनकी पत्नि व बच्चों से भेंट की। इस दौरान उन्होंने श्रीमती ज्योति यादव को शाॅल व साड़ी तथा फलों की टोकरी भेंट की तथा माल्यार्पण कर उन्हें सम्मानित किया। मंत्री श्रीमती चिटनिस को श्रीमती यादव ने बताया कि उनका एक बेटा पिछले कई दिनों से बीमार है जिस पर श्रीमती चिटनिस ने दूरभाष पर मेडिकल काॅलेज के डीन तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी से शहीद स्व. यादव के बेटे के समुचित उपचार के निर्देष दिए। इसके बाद श्रीमती चिटनिस केप्टन उपमन्यु सिंह की पत्नि श्रीमती मोनिका सिंह से भेंट करने उनके निवास पर भी गई तथा उनका भी माल्यार्पण कर तथा शाॅल, साड़ी व फलों की टोकरी भेंट कर सम्मान किया।
No comments:
Post a Comment