ग्रामीण युवक व युवतियों के लिए निःषुल्क प्रषिक्षण हेतु आवेदन आमंत्रित
खण्डवा 14 अगस्त, 2018 - स्टार ग्रामीण स्वरोजगार प्रषिक्षण संस्थान में जिले के ग्रामीण युवकोें के लिए बकरी पालन तथा डेयरी एवं वर्मी कम्पोस्ट मैकिंग का 10 दिवसीय एवं ग्रामीण युवतियों व महिलाओं के लिए 30 दिवसीय महिला सिलाई तथा ब्यूटी पार्लर के निःषुल्क आवासीय प्रषिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन आगामी महिनांे में किया जाना प्रस्तावित है जो कि पूर्णतः निःषुल्क है। आरसेटी के निदेषक श्री साहिबराव गजरे ने बताया कि जिले के ग्रामीण क्षेत्र के जो भी युवक व युवतियां यह प्रषिक्षण प्राप्त करना चाहते है वे 28 अगस्त तक अपना आवेदन संस्था में जमा कराकर पंजीयन करा सकते है। प्रषिक्षण उपरांत प्रषिक्षणार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किये जायेंगे। अधिक जानकारी के लिए स्टार स्वरोजगार प्रषिक्षण संस्थान, हरसूद नाका, साई मंदिर के पास एन.व्ही.डी.ए. काॅलोनी, सिविल लाईन, खण्डवा में कार्यालयीन समय में कार्य दिवसों में सम्पर्क कर सकते है।
No comments:
Post a Comment