आदिवासी दिवस कार्यक्रम में स्कूल षिक्षा मंत्री डाॅ. शाह होंगे मुख्य अतिथि
खण्डवा 8 अगस्त, 2018 - प्रदेष के आदिवासी बहुल जिलों में 9 अगस्त को आदिवासी कल्याण दिवस के रूप में मनाया जायेगा। इसी क्रम में जिले के आदिवासी विकासखण्ड मुख्यालय खालवा में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। यह कार्यक्रम प्रातः 11 बजे से खालवा के आदिवासी क्रीडा परिसर के इडोर स्टेडियम में आयोजित होगा। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री नीलेष रघुवंषी ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेष के स्कूल षिक्षा मंत्री डाॅ. कुंवर विजय शाह रहेंगे। कार्यक्रम मंे विषिष्ट अतिथि के रूप में खण्डवा विधायक श्री देवेन्द्र वर्मा, मांधाता विधायक श्री लोकेन्द्र सिंह तोमर, पंधाना विधायक श्रीमती योगिता बोरकर, जनपद अध्यक्ष श्री अमित चैहान व जनपद अध्यक्ष हरसूद श्री तुलसीराम नागर भी मौजूद रहेंगे। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री रघुवंषी ने बताया कि इस अवसर पर जनजाति कलाकारों तथा आदिवासी कला मंडलियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाये। कलेक्टर श्री गढ़पाले ने निर्देष दिए कि इस अवसर पर आदिवासी वर्ग के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करने की व्यवस्था भी की जाये तथा आदिवासी परिवारों को वनाधिकार पट्टे वितरण जो शेष रह गए है वे वितरित कराये जाये। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में आदिवासियों के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी जायेगी।
No comments:
Post a Comment