गरीबों को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए कृत संकल्पित है सरकार
- स्कूल षिक्षा मंत्री डाॅ. शाह
स्व-रोजगार सम्मेलन में स्कूल षिक्षा मंत्री डाॅ. शाह ने हितग्राहियों को बांटी सहायता
खण्डवा 4 अगस्त, 2018 - प्रदेश के स्कूल षिक्षा मंत्री डाॅ. कुंवर विजय शाह ने शनिवार को पुरानी कृषि उपज मण्डी परिसर में आयोजित जिला स्तरीय स्वरोजगार सम्मेलन में शासन की विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं के हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र वितरित किए। इस कार्यक्रम में सीहोर जिले के बुधनी आयोजित स्वरोजगार सम्मेलन में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के संबोधन का सीधा प्रसारण किया गया, जिसमंे मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मुरैना, छतरपुर, धार सहित अनेक जिलों के हितग्राहियों से सीधी बात भी की। इस कार्यक्रम में स्कूल षिक्षा मंत्री डाॅ. शाह ने संबोधित करते हुए कहा कि पहले छोटे छोटे निर्माण कार्यो के लिए विधायकों को मंत्रियों के चक्कर लगाने पड़ते थे। अब हर विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रूपये के विकास कार्य संचालित हो रहे है। उन्होंने कहा कि पढ़ाई में अब गरीबी बाधक नहीं है, क्योंकि सरकार बच्चों को निःषुल्क षिक्षा के साथ साथ पुस्तकें, गणवेष, साईकिले, मध्यान्ह भोजन जैसी सभी सुविधाएं दिला रही है। इस अवसर पर खण्डवा विधायक श्री देवेन्द्र वर्मा, मांधाता विधायक श्री लोकेन्द्र सिंह तोमर, पंधाना विधायक श्रीमती योगिता बोरकर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हसीना बाई भाटे, महापौर श्री सुभाष कोठारी, कलेक्टर श्री विषेष गढ़पाले, सहायक कलेक्टर श्री सौरभ सोनवणे सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि व अधिकारीगण मौजूद थे।
स्कूल षिक्षा मंत्री डाॅ. शाह ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेष सरकार गरीबों को हर तरह से आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए कृत संकल्पित है। गरीबांे की बेटियों के विवाह, गरीबों के बच्चों को उच्च षिक्षा, गरीबों को निःषुल्क पक्के मकान जैसी मूलभूत सुविधाएं प्रदेष सरकार की विभिन्न योजनाओं से मिल रही है। प्रदेष में गांव-गांव में पक्की सड़क, गांव-गांव में बिजली, स्कूल, अस्पताल व आंगनवाड़ी केन्द्र भवन निर्मित किए जा चुके है। विधायक श्री देवेन्द्र वर्मा ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेष सरकार गरीबों का निःषुल्क इलाज करा रही है। खण्डवा जिले में अनेकों बड़ी बड़ी सिंचाई योजनाएं स्वीकृत हो चुकी है। जिले में हुए विकास कार्यो से ग्रामीणजनों की परेषानियां दूर हुई है। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती भाटे ने भी निमाड़ी बोली में उपस्थित नागरिकों को संबोधित किया।
कार्यक्रम में जिन हितग्राहियों को स्कूल षिक्षा मंत्री डाॅ. शाह ने विभिन्न योजनाओं के तहत स्वीकृति पत्र वितरित किए उनमें कु. भूमिका, कु. सोनाली, कु. भूमि, कु. तैरिति, कु. श्रृष्ठी व कु. अवनि को लाड़ली लक्ष्मी के प्रमाण पत्र दिए गए। इस दौरान नगर निगम द्वारा इस मेले में आर्वती निधि प्रदाय किये जाने वाले स्व सहायता समूहों का भी राषि के चैक वितरित किए है, जिसमें नूर स्व सहायता समूह , जय गणेष स्व सहायता समूह, खूबसूरत, सुरमई व बंधन स्व सहायता समूहों को 10-10 हजार रूपये के चैक वितरित किए गए। इसके अलावा स्कूल षिक्षा मंत्री डाॅ. शाह ने ग्राम दूधवास के गोलू, श्रवण, दुर्गेष, दिनेष, राहुल, संतोष, शैलेन्द्र व ग्राम जामन्या के बालकराम व रहुफ को असंगठित श्रमिक पंजीयन स्मार्ट कार्ड वितरित किए।
26.50 लाख रू. की रेफर वेन को मंत्री डाॅ. शाह ने किया रवाना
स्कूल षिक्षा मंत्री डाॅ. शाह ने छैगांवमाखन विकासखण्ड के ग्राम डाबी निवासी महेन्द्र सिंह सावनेर की रेफर वैन का लोकार्पण किया। उल्लेखनीय है कि महेन्द्र सिंह को आरकेवीवाय योजना के तहत इस रेफर वेन के लिए 26.50 लाख रूपये की सहायता राषि स्वीकृत हुई है , जिसमें से 12.50 लाख रूपये अनुदान के रूप में शामिल है। इस रेफर वेन की मदद से खण्डवा जिले के षिमला मिर्च, खीरा व अन्य उद्यानिकी फसलों के उत्पादक किसान अपनी फसल को अन्य प्रदेषों के दूरस्थ बाजारों तक भेज सकेंगे। इस वेन में भेजी जाने वाली सब्जियां व फल काफी लम्बे समय तक ताजे बने रहते है।
No comments:
Post a Comment