AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday, 7 August 2018

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका चयन के संबंध में आपत्ति निरस्त

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका चयन के संबंध में आपत्ति निरस्त

खण्डवा 7 अगस्त, 2018 - नगर पंचायत क्षेत्र पंधाना में रिक्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के पद पर खंडस्तरीय समिति द्वारा चयनित अभ्यर्थी कुमारी प्रियंका उमेष पंवार के चयन के विरूद्व श्रीमती सुमनबाई पति श्री गुलाबचंद निवासी पंधाना द्वारा आपत्ति प्रस्तुत की गई थी। इसी तरह ग्राम पंचायत दिवाल के आंगनाड़ी केंद्र क्र. 2 में सहायिका के रिक्त पद पर खंड स्तरीय चयन समिति द्वारा चयनित अभ्यार्थी श्रीमती दीपिका विक्की मिश्रा के चयन के विरूद्व श्रीमती ममताबाई राजकुमार निवासी दिवाल द्वारा आपत्ति प्रस्तुत की गई थी। जिलास्तरीय आपत्ति निवारण समिति की बैठक के बाद दोनों आपत्तियां निरस्त करते हुए नगर पंचायत क्षेत्र पंधाना के केंद्र क्रमांक 2 पर कु. प्रियंका पंवार, तथा ग्राम दिवाल में केंद्र क्र. 2 पर सहायिका के पद पर श्रीमती दीपिका मिश्रा का अंतिम रूप से चयन किया गया हैं ।      

No comments:

Post a Comment