AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday, 3 August 2018

भारी वाहन अब खण्डवा से मूंदी, सतवास होकर जायेंगे इंदौर

भारी वाहन अब खण्डवा से मूंदी, सतवास होकर जायेंगे इंदौर

खण्डवा 3 अगस्त, 2018 - कलेक्टर श्री विषेष गढ़पाले ने इस माह में आयोजित होने वाली धार्मिक कावड़ यात्रा को ध्यान में रखते हुए जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक मंे लिए गए निर्णयों के पालन में आदेष जारी किया है कि भारी वाहन इंदौर इच्छापुर मार्ग से होकर नहीं जायेंगे, बल्कि खण्डवा से मूंदी, सतवास  होते हुए इंदौर जायेंगे। उन्होंने बताया कि यह आदेष प्रातः 8 बजे से रात्रि 9 बजे तक लागू रहेगा। इस आदेष से दुग्ध वाहन, नगर निगम के स्वास्थ्य सेवाओं में लगे वाहन, फायर ब्रिगेड, पानी के टेंकर, सेना के वाहन, विद्युत कम्पनी के वाहन, पेट्रोलियम व एलपीजी वाहन, यात्री बसे व कृषि उपज मण्डी में सब्जी ले जाने वाले वाहन मुक्त रहेंगे।

No comments:

Post a Comment