AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday, 6 August 2018

गांव-गांव मंे आयोजित हो रहे है स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम

गांव-गांव मंे आयोजित हो रहे है स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम
स्वच्छता रथ कर रहा है ग्रामीणों को जागरूक

खण्डवा 6 अगस्त, 2018 - देश मे स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2018 इन दिनों जारी है। इसीक्रम में आगामी 31 अगस्त तक गांव-गांव में सर्वेक्षण दल स्वच्छता का सर्वे करेंगे। खण्डवा जिले में स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण के प्रचार प्रसार के लिए विभिन्न विकासखण्डों में स्वच्छता रथ भी भ्रमण कर रहे है। 
इसीक्रम में छैगांवमाखन में स्वच्छता रथ को हरी झंडी दिखाकर जनपद पंचायत छैगांव माखन की जनपद अध्यक्ष श्रीमति मंजुला चिंताराम जगताप व मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री नीरज पराशर ने रवाना किया। ग्राम पंचायत छैगांवमाखन, सिरसौद, मिर्जापुर, कलजाखेड़ी, पोखरकला, अवल्या खारवा, कोलाडित, बड़ियागयसुर, डुल्हार, सैयदपुर में स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2018 के सर्वेक्षण के मापदंडों की जानकारी देकर स्कूल, आंगनवाड़ी, स्वास्थ्य केन्द्र, सार्वजनिक क्षेत्र में स्वच्छता के प्रति गतिविधि कराने हेतु अवगत कराते हुए स्वच्छता साफ सफाई व शोचालय के उपयोग हेतु जागरूक किया गया। 
स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2018 के प्रचार प्रसार हेतु स्वच्छता  रथ को हरी झंडी दिखा कर जनपद उपाध्यक्ष खालवा श्री हरीश यादव द्वारा रवाना किया गया। इस अवसर पर श्री सी ई ओ श्री सुरेष टेमने भी उपस्थित थे। स्वच्छता रथ जिन पंचायतों में भ्रमण करेगा उनमें ग्राम पंचायत आशापुर, जामनी आशापुर, फेफरी सरकार , मातापुर, मेढापानी, डाभीया, लंगोटी, पटाजन , खोरदा, जनपद पंचायत खालवा के ग्राम पंचायत आशापुर, फेफरीसरकार, मेढापानी, लंगोटी, मातापुर शामिल है।

No comments:

Post a Comment