सितम्बर में 4 को तिरूपति, 12 को रामेष्वरम, 28 को कामाख्या व 29 को द्वारकापुरी जायेंगे वृद्धजन
खण्डवा 7 अगस्त, 2018 - मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में आगामी दिनों में खण्डवा जिले के वृद्धजन तिरूपति, रामेष्वरम्, कामाख्यादेवी, द्वारकापुरी व सोमनाथ तीर्थ स्थलों की यात्रा करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आगामी 29 सितम्बर को खंडवा-200, जबलपुर-250, होशंगाबाद-175, हरदा-150, खरगौन तथा बड़वानी से 100 यात्री (प्रत्येक) द्वारका-सोमनाथ के लिए रवाना होंगे। रामेश्वरम् तीर्थ स्थल की 12 सितम्बर को खंडवा-175, बैतूल-150, हरदा-74, खरगौन-134, बड़वानी-215 तथा बुरहानपुर से 225 यात्री जायेंगे। तिरुपति तीर्थ स्थल दर्शन के लिए 4 सितम्बर को खंडवा के कुल 350 वृद्धजन , हरदा के 200, बैतूल-200, छिन्दवाड़ा के 225 वृद्धजन तिरुपति तीर्थ दर्शन के लिए रवाना होंगे। इसी तरह कामाख्या तीर्थ स्थल के लिए 28 सितम्बर को खंडवा जिले के 200, बुरहानपुर के 300, खरगौन-100, बड़वानी-75, हरदा-100 तथा कटनी से 200 यात्री कामाख्या तीर्थ दर्शन पर जायेंगे।
No comments:
Post a Comment