AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday, 13 August 2018

जाति प्रमाण पत्र संबंधी 3 नवीन सेवाएं अब लोक सेवा केन्द्रों से मिलेंगी

जाति प्रमाण पत्र संबंधी 3 नवीन सेवाएं अब लोक सेवा केन्द्रों से मिलेंगी

खण्डवा 13 अगस्त, 2018 - लोक सेवा प्रबंधन विभाग के अंतर्गत तीन नवीन सेवायें जाति प्रमाण पत्र में जन्म तिथि आधार और समग्र सुधार करने हेतु मैनुअल जाति प्रमाण पत्रों को डिजिटलाइज्ड कराने हेतु ब्लड रिलेशन के आधार पर आवेदन अब लोकसेवा केन्द्र में दर्ज किये जा रहे है। जिला लोक सेवा प्रबंधक श्री शैलेन्द्र सिंह जादम ने बताया कि आवेदक जाति प्रमाण पत्र में जन्म तिथि सुधार हेतु आवेदन पर जन्म तिथि के संबंधी दस्तावेज, आधार कार्ड की कॉपी, समग्र तीन आईडी लगायेंगे। मैनुअल जारी प्रमाण पत्र को डिजिटलाज्ड करवाने हेतु आधार कार्ड की कॉपी, आवेदन, जाति प्रमाण पत्र की मूल प्रति आवश्यक होगी। ब्लड रिलेशन के आधार पर जाति प्रमाण पत्र की प्राप्ति हेतु आवेदक को स्वयं के परिवार के सदस्य पिता, भाई, बहन को पूर्व में एस.डी.एम. द्वारा जारी प्रमाण पत्र की प्रति राशन कार्ड, पात्रता पर्ची जिसमें परिवार के सदस्य का उल्लेख हो। स्वयं आवेदक के शैक्षणिक योग्यता से संबंधित दस्तावेज आदि उपलब्ध हो। जाति एवं निवास संबंधी संलग्न घोषणा पत्र, आवेदक के आधार कार्ड की छायाप्रति आवेदन के साथ संलग्न होगी।

No comments:

Post a Comment