AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday, 22 August 2018

गत 24 घंटों में जिले में हुई औसतन 90.4 मि.मी. वर्षा

गत 24 घंटों में जिले में हुई औसतन 90.4 मि.मी. वर्षा

खण्डवा 22 अगस्त, 2018 - भू अभिलेख कार्यालय खण्डवा से प्राप्त जानकारी अनुसार विगत 24 घण्टो में औसतन 90.4 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्षा मापक केन्द्र खण्डवा में 139 मि.मी., हरसूद में 98 मि.मी., पंधाना में 105 मि.मी., पुनासा में 70 मि.मी. व खालवा में 40 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। इस वर्ष 1 जून 2018 से आज दिनांक तक खण्डवा में 1067 मि.मी., हरसूद में 494 मि.मी., पंधाना में 399 मि.मी., पुनासा में 399 मि.मी. व खालवा में 481 मि.मी. वर्षा दर्ज की जा चुकी है। जबकि गत वर्ष 1 जून से 22 अगस्त तक खण्डवा में 1009 मि.मी., हरसूद में 441 मि.मी., पंधाना में 412 मि.मी., पुनासा में 366 मि.मी. वर्षा दर्ज की जा चुकी थी। जिले में इस वर्ष अब तक कुल 635.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। जबकि गत वर्ष 22 अगस्त तक 557 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी थी।

No comments:

Post a Comment