Wednesday, 1 August 2018

प्रारूप मतदाता सूची के संबंध में 21 अगस्त तक दावे आपत्ति आमंत्रित

प्रारूप मतदाता सूची के संबंध में 21 अगस्त तक दावे आपत्ति आमंत्रित

 खण्डवा 1 अगस्त, 2018 - कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गढ़पाले ने बताया कि 31 जुलाई मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाषन कर दिया गया है। सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को पूरक सूची तथा मूल मतदाता सूची की एक-एक प्रति व मतदान केन्द्रों की सूची उपलब्ध कराई जा चुकी है। आगामी 21 अगस्त तक इस सूची के संबंध में दावे आपत्ति प्राप्त किए जायेंगे। उन्होंने बताया कि दावे आपत्तियों का निराकरण 20 सितम्बर तक करते हुए 26 सितम्बर तक नामावली का मुद्रण करा दिया जायेगा तथा 27 सितम्बर को नामावली का अंतिम प्रकाषन होगा।

No comments:

Post a Comment