AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Sunday, 5 August 2018

मध्यप्रदेश टूरिज्म अवार्ड-2018 के लिये ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित

मध्यप्रदेश टूरिज्म अवार्ड-2018 के लिये ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित

खण्डवा 5 अगस्त, 2018 - मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा पर्यटन के क्षेत्र में विशेष कार्य करने वाले संस्थाओं और व्यक्तियों से मध्यप्रदेश टूरिज्म अवार्ड-2018 लिये ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये हैं। ऑनलाईन आवेदन एमपी टूरिज्म बोर्ड के वेब पेज http:/tourism.mp.gov.in  पर 31 अगस्त 2018 की शाम 5 बजे तक ही किये जा सकेंगे। टूर ऑपरेटर, ट्रेवल एजेंट, होटल, हैरिटेज होटल, ईको फ्रैण्डली होटल, होम स्टे, शेफ, रिसपाँसिबल पर्यटन प्रोजेक्ट, टूरिस्ट गाईड, इनोवेटिव टूरिज्म प्रोजेक्ट, पर्यटक फ्रेंडली मॉन्यूमेन्ट्स, पर्यटक तीर्थ स्थल, ट्रेवल राइटर और ब्लॉगर सहित 36 श्रेणियों में अवार्ड के लिये आवेदन आमंत्रित किये गये हैं। मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा पर्यटन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित करने के लिये विगत दो वर्षों से ये पुरस्कार प्रदान किये जा रहे है।

No comments:

Post a Comment