AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday, 14 August 2018

बी.एड., एम.एड. में सीट आवंटन का तृतीय चरण 17 अगस्त को

बी.एड., एम.एड. में सीट आवंटन का तृतीय चरण 17 अगस्त को

खण्डवा 14 अगस्त, 2018 - सत्र 2018-19 में एनसीटीई के पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया के तृतीय चरण के लिये 39 हजार 270 रिक्त सीटों की आवंटन प्रक्रिया 17 अगस्त को होगी। एम.पी. ऑनलाइन के पोर्टल hed.mponline.gov.in  से बी.एड., एम.एड., बी.ए.-बी.एड., बी.एस.सी.-बी.एड., बी.पी.एड., एम.पी.एड., बी.एड.-एम.एड. और बी.एल.एड. पाठ्यक्रम में प्रवेश लिया जा सकता है।इन पाठ्यक्रमों के लिये कुल सीट संख्या 65 हजार 165 में से द्वितीय चरण तक 25 हजार 895 आवेदक प्रवेश ले चुके हैं। तृतीय चरण के लिये बी.एड. में 30 हजार 252, एम.एड. में 2393, बी.ए.-बी.एड. में 2463, बी.एस.सी.-बी.एड. में 2235, बी.पी.एड. में 1427, एम.पी.एड. में 179, बी.एड.-एम.एड. में 154 और बी.एल.एड. में 167 सीट उपलब्ध हैं।

No comments:

Post a Comment