15 अगस्त को स्कूलों में विशेष भोजन का आयोजन होगा
खण्डवा 13 अगस्त, 2018 - स्वतंत्रता दिवस पर 15 अगस्त को जिले के सभी शासकीय एवं शासन से अनुदान प्राप्त शालाओं में मध्यान्ह भोजन के लिए चिन्हित प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं, राज्य शिक्षा केन्द्र से अनुदान प्राप्त मदरसों के विद्यार्थियों को मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम के अंतर्गत विशेष भोजन में सब्जी, पूडी, खीर अथवा सब्जी, पूड़ी, हलवा का वितरण किया जायेगा। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री डी.के. नागेन्द्र ने बताया कि इस संबंध में जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों व षिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देष जारी कर दिए गए है।
No comments:
Post a Comment