AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday, 13 August 2018

आईटीआई उत्तीर्ण विद्यार्थियों को मिलेगी कक्षा 12 की समकक्षता

आईटीआई उत्तीर्ण विद्यार्थियों को मिलेगी कक्षा 12 की समकक्षता

खण्डवा 13 अगस्त, 2018 - प्रदेश के विद्यार्थी औद्योगिक प्रषिक्षण संस्थाओं से आई.टी.आई. परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद रोजगार के साथ उच्च शिक्षा भी प्राप्त कर सकें, इसके लिये मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान ने छात्र हित में घोषणा की थी कि अब कक्षा 10 वीं उत्तीर्ण करने के बाद आई.टी.आई. उत्तीर्ण विद्यार्थियों को कक्षा 12 वीं के समकक्ष बनाया जायेगा। इसके लिये राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड और मध्यप्रदेश राज्य कौशल विकास संचालनालय के मध्य एक एम.ओ.यू. भी किया गया है। मध्यप्रदेश शिक्षा के क्षेत्र में आधुनिक प्रयोगशाला बन गया है। स्वयं मुख्यमंत्री ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के बच्चों के लिये भी प्राथमिक स्तर से उच्च शिक्षा तक की व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की है। राज्य सरकार ने गरीब बच्चों की शिक्षा की मुफ्त व्यवस्था की है, बच्चों की फीस भर रही है, निरूशुल्क कोचिंग दी जा रही है। अब वह दिन दूर नहीं, जब मध्यप्रदेश राष्ट्रीय स्तर पर एजुकेशन हब के रूप में पहचाना जाएगा।

No comments:

Post a Comment