AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday, 17 July 2018

पर्यटन क्विज के लिये प्रत्येक जिले से एक क्विज मास्टर को प्रशिक्षण

पर्यटन क्विज के लिये प्रत्येक जिले से एक क्विज मास्टर को प्रशिक्षण

खण्डवा 17 जुलाई, 2018 - प्रदेश में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ाने के लिये मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड 31 जुलाई को सभी 51 जिला मुख्यालय पर स्कूल शिक्षा विभाग के सहयोग से पर्यटन क्विज का आयोजन कर रहा है। प्रतियोगिता का संचालन प्रत्येक जिले के चयनित शिक्षक द्वारा किया जायेगा। चयनित शिक्षक को क्विज मास्टर के रूप में नामांकित किया जायेगा। इन क्विज मास्टर का प्रशिक्षण 25 जुलाई को सुबह 10 बजे पलाश रेसीडेंसी, टी.टी. नगर, भोपाल में रखा गया है। प्रतियोगिता के संबंध में आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा सभी जिला शिक्षाधिकारियों को निर्देश जारी किये गये हैं।

No comments:

Post a Comment