AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday, 14 May 2018

कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम 75.12 व 12वीं का 78.48 प्रतिषत रहा

कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम 75.12 व 12वीं का 78.48 प्रतिषत रहा
कक्षा 12वीं में कु. स्वाति, नौषीन व समरीन बानो व कक्षा 10वीं में अंकित का नाम राज्य स्तरीय मेरिट सूची में शामिल

खण्डवा 14 मई, 2018 - माध्यमिक षिक्षा मण्डल मध्यप्रदेष भोपाल की हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी परीक्षा वर्ष 2018 के परीक्षा परिणाम घोषित किये गये है, जिसमें खण्डवा जिला संभाग में दोनों परीक्षाओं के परीक्षा परिणामों में प्रथम स्थान पर रहा है। जिला षिक्षा अधिकारी श्री पी.एस. सोलंकी ने बताया कि जिले का कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम 75.12 प्रतिषत जो कि गत वर्ष के परीक्षा परिणाम से 12 प्रतिषत अधिक रहा है। उन्होंने बताया कि जिले से राज्य स्तरीय मेरिट सूची में आंठवे स्थान पर अंकित गेलानी का नाम दर्ज है। वही कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम 78.48 प्रतिषत रहा है। जिले से कक्षा 12वीं में कु. समरीन बानो ने राज्य स्तरीय मेरिट सूची में तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा राज्य स्तरीय मेरिट सूची में कुमारी स्वाति शर्मा ने सांतवा व कुमारी नौषीन खान ने 9 वां स्थान प्राप्त किया।   

No comments:

Post a Comment