Saturday, 27 January 2018

भारत पर्व पर जनसम्पर्क कार्यालय ने लगाई विकास प्रदर्षनी

भारत पर्व पर जनसम्पर्क कार्यालय ने लगाई विकास प्रदर्षनी 

खण्डवा 27 जनवरी, 2018 - गणतंत्र दिवस की संध्या पर आयोजित लोकतंत्र का लोक उत्सव भारत पर्व कार्यक्रम में जिला जनसम्पर्क कार्यालय खण्डवा द्वारा आकर्षक विकास प्रदर्षनी आयेाजित की गई। प्रदर्षनी में जिले के ओंकारेष्वर में गत दिनांे आयोजित एकात्म यात्रा , हनुवंतिया में आयोजित जल महोत्सव के साथ साथ जिले में गत दिनों में हुए विकास कार्यो के साथ साथ प्रदेष सरकार की उपलब्धियो से संबंधित जानकारी देने वाले रंगीन फोटो प्रदर्षित किये गये। प्रदर्षनी का अवलोकन कार्यक्रम में आये सैकड़ों दर्षकों के साथ साथ पुलिस अधीक्षक श्री नवनीत भसीन, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. वरदमूर्ति मिश्र, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री महेन्द्र तारणेकर, रिटायर्ड प्राचार्य श्री श्रीराम परिहार, एसडीएम श्री शाष्वत शर्मा, ने भी किया तथा प्रदर्षनी की सराहना की। 

No comments:

Post a Comment