Monday, 13 November 2017

कलेक्टर श्री सिंह ने जिला अस्पताल में मरीजों के उपचार की जानकारी ली

कलेक्टर श्री सिंह ने जिला अस्पताल में मरीजों के उपचार की जानकारी ली 

खण्डवा 13 नवम्बर, 2017 -  कलेक्टर श्री अभिषेक सिंह ने सोमवार को जिला चिकित्सालय खण्डवा का अचानक दौरा कर वहां भर्ती छैगांवमाखन निवासी अषोक पिता अमर सिंह के स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने सिविल सर्जन डॉ. ओ.पी.जुगतावत व आरएमओ एवं अस्थि रोग विषेषज्ञ डॉ. एस.एस. राठौर से अषोक के किये जा रहे उपचार के बारे में पूछताछ की। उल्लेखनीय है कि गत मंगलवार कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में अषोक व्हील चेयर पर बैठकर कलेक्टर श्री सिंह से मिला था तथा अपने घायल पैर के उपचार का अनुरोध किया था, जिस पर अषोक को उसी दिन जिला चिकित्सालय में भर्ती कराकर उसका उपचार प्रारंभ कर दिया गया था। कलेक्टर श्री सिंह ने इस दौरान अस्पताल में भर्ती विभिन्न मरीजों से चर्चा कर उन्हें वहां मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली एवं सिविल सर्जन तथा आरएमओ को मरीजों के लिए सभी आवष्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देष दिए। 

No comments:

Post a Comment