Wednesday, 22 November 2017

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित

खण्डवा 22 नवम्बर, 2017 - एकीकृत बाल विकास परियोजना पुनासा में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के लिए रिक्त पदों की पूर्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किये गये है। ये आवेदन 30 नवम्बर तक परियोजना कार्यालय पुनासा में प्रस्तुत किये जा सकते है। पुनासा की जिन आंगनवाड़ी केन्द्रों में कार्यकर्ता व सहायिका के पद रिक्त है, उनमें  बांगरदा में आंगनवाडी कार्यकर्ता का एक पद तथा ग्राम बांगरदा एवं मोरघड़ी में आंगनवाड़ी सहायिका का एक-एक पद रिक्त है। परियोजना अधिकारी बाल विकास परियोजना पुनासा ने बताया कि खाली आवेदन पत्र एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय पुनासा से प्राप्त किये जा सकते है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए कार्यालयीन समय में कार्य दिवसों में एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना कार्यालय पुनासा में सम्पर्क किया जा सकता है। 

No comments:

Post a Comment