Tuesday, 7 November 2017

हनुवंतिया में ‘‘बाल संसद‘‘ का आयोजन 9 नवम्बर को

हनुवंतिया में ‘‘बाल संसद‘‘ का आयोजन 9 नवम्बर को
पर्यटन निगम के अध्यक्ष श्री भौमिक होंगे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि

 खण्डवा 7 नवम्बर, 2017 - मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष श्री तपन भौमिक 8 नवम्बर को हनुवंतिया आयेंगे तथा 9 नवम्बर को मध्यप्रदेष बाल अधिकार संरक्षण आयोग के द्वारा आयोजित बाल संसद कार्यक्रम मंे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। 
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष श्री भौमिक 8 नवम्बर को भोपाल से प्रस्थान कर सायं 5 बजे हनुवंतिया आयेंगे तथा वहां रात्रि विश्राम करेंगे। श्री भौमिक अगले दिन 9 नवम्बर को प्रातः 11 बजे मध्यप्रदेष बाल अधिकार संरक्षण आयोग के द्वारा आयोजित बाल संसद कार्यक्रम मंे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे एवं सायं 6 बजे हनुवंतिया से चौरल के लिए प्रस्थान करेंगे। 

No comments:

Post a Comment