AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday, 5 October 2016

श्रमायुक्त ने मजदूरी की दरें घोषित की

श्रमायुक्त ने मजदूरी की दरें घोषित की

खण्डवा 5 अक्टूबर 2016 - प्रदेष के श्रमायुक्त द्वारा घोषित मंहगाई भत्ते की दरों  के अनुसार एक अक्टूबर,2016  से 63 अनुसूचित नियोजनों में अकुशल श्रमिक को प्रतिमाह 6950 या प्रतिदिन रूपये 267, अर्द्ध कुशल श्रमिकों को प्रतिमाह रूपये 7807 या प्रतिदिन 300 रूपये, कुशल श्रमिकों का प्रतिमाह 9185 रूपये या प्रतिदिन रूपये 353 तथा उच्च श्रमिक को प्रतिमाह 10485 रूपये या 403 प्रतिदिन देय होगी। कृषि नियोजन में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक में प्रतिमाह 504 रूपये की वृद्धि श्रमायुक्त द्वारा घोषित की गई है, जिसके आधार पर कुशल श्रमिकों को प्रतिमाह रूपये 5 हजार 854 रूपये या प्रतिदिन 195 रूपये की मजूदरी महंगाई भत्ते मिलाकर 1 अक्टूबर 2016 से देय होगी।
जारी आदेष के अनुसार बीड़ी नियोजन के संबंध में न्यूनतम वेतन के लिये वर्तमान में 1 अप्रैल 2016 से आगामी 1 वर्ष के लिये महंगाई भत्ते की दरें श्रमायुक्त द्वारा घोषित की गई है, जिससे अब ब बीड़ी रोलर को मजदूरी 74 रूपये प्रति हजार तथा 6.68 रूपये महंगाई भत्ता कुल 80.68 रूपये प्रति हजार बीड़ी बनाने पर न्यूनतम वेतन दिया जायेगा। बीड़ी श्रमिको को न्यूनतम वेतन के अलावा अवकाश के रूप में 3.86 रूपये तथा बोनस के रूपये में 6.45 रूपये प्रति हजार बीड़ी बनाने पर भुगतान देय होगा। भविष्य निधि कटौती 16.36 रूपये होगी, भविष्य निधि के कटौती उपरांत एक हजार बीड़ी बनाने पर शुद्ध राशि 79 रूपये देय होगी।

No comments:

Post a Comment