समाधान ऑनलाईन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सुनी समस्याएं
खण्डवा 6 सितम्बर 2016 - प्रत्येक माह के पहले मंगलवार को मुख्यमंत्री श्री षिवराज सिंह चौहान वीडियों कांफ्रेंसिंग के माध्यम से नागरिकों की समस्याएं सुनते हैं। इसीक्रम में मंगलवार को उन्होंने लगभग 1 दर्जन जिलों के लोगों की समस्याएं सुनी तथा उनका मौके पर ही निराकरण करवाया एवं निराकरण में देरी के लिए दोषी अधिकारियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देष दिए। कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सभी कलेक्टर्स एवं पुलिस अधीक्षकों को त्यौहार के इस मौसम में जिलों में शांति व्यवस्था सुनिष्चित करने तथा मौसमी बीमारियों पर प्रभावी नियंत्रण के उपाय करने के निर्देष दिए। उन्होंने कहा कि विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को मिलने वाली सहायता राषि तो ऑनलाईन उनके खातों में जमा की जाये, लेकिन साथ ही सार्वजनिक कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में योजना के स्वीकृति आदेष हितग्राहियों को वितरित किये जाये। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही फसल बीमा की राषि किसानों के खातों में जमा कराई जायेगी एवं स्वीकृति पत्र किसान सम्मेलनों में वितरित किये जायेंगे। उन्होंने पुलिस अधीक्षकांे से कहा कि ‘‘पुलिस दुष्टांे के लिए वज्र के समान कठोर रहे तथा सज्जनों के लिए फूलो से भी अधिक नरम रहे‘‘ यह सुनिष्चित किया जाये।
No comments:
Post a Comment