गबन के मामलों में दोषी कर्मचारियों पर प्रकरण दर्ज कराने को कहा मुख्यमंत्री ने
खण्डवा 5 जुलाई, 2016 - माह में प्रथम मंगलवार को प्रदेष के मुख्यमंत्री श्री षिवराज सिंह चौहान समाधान ऑनलाईन कार्यक्रम के तहत प्रदेष के नागरिकों की समस्याएं वीडियो कान्फ्रंेसिंग के माध्यम से सुनकर उनका मौके पर ही निराकरण करते है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मंत्रालय भोपाल के एन.आई.सी. कक्ष से प्रदेष के अषोकनगर, अनूपपुर, शहडोल, भोपाल, होषंगाबाद, शाजापुर, उज्जैन जिलों के लगभग 1 दर्ज नागरिकों की समस्याएं सुनी और उनका मौके पर ही निराकरण किया। उन्होंने समस्याओं के निराकरण में बाधक बनें कर्मचारियों के विरूद्ध सख्त दण्डात्मक कार्यवाही करने के निर्देष दिए। जनसुनवाई सिर्फ औपचारिकता बनकर न रहे। खण्डवा कलेक्ट्रेट के एनआईसी के वीडियों कांफ्रेंसिंग कक्ष में समाधान ऑनलाईन कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती स्वाति मीणा नायक, पुलिस अधीक्षक डॉ. महेन्द्र सिंह सिकरवार, वन संरक्षक श्री एस.एस.रावत, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती शुचिस्मिता सक्सेना व अपर कलेक्टर श्री अनुराग सक्सेना सहित विभिन्न जिला अधिकारी मौजूद थे।
इस दौरान मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि शासकीय धन का गबन करने के दोषी कर्मचारियों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराकर उन्हें गिरफ्तार कर दण्डात्मक कार्यवाही की जाये तथा संबंधित से राषि वसूली जायें। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने वर्षा ऋतु में बाढ़ से निपटने के लिए आवष्यक इंतजाम करने, शुद्ध पेयजल की उपलब्धता, मौसमी बीमारियों से निपटने के लिए आवष्यक तैयारियां करने के निर्देष भी दिए है। उन्होंने जननी एक्सप्रेस वाहन को समय पर प्रसूता के पास पहॅुंचाने की व्यवस्था करने तथा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में गैस सिलेंडर व चूल्हे सार्वजनिक कार्यक्रमों में हितग्राहियों को वितरित कराने के निर्देष भी दिए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सभी कलेक्टर्स से कहा कि जनसुनवाई व सीएम हेल्प लाईन में आवेदनों का प्रभावी तरीके से निराकरण किया जाये।
No comments:
Post a Comment