Friday, 1 July 2016

कमलेष सेठी को 3 अगस्त को न्यायालय में उपस्थित रहने के आदेष

कमलेष सेठी को 3 अगस्त को न्यायालय में उपस्थित रहने के आदेष 

खण्डवा 1 जुलाई, 2016 - प्रबंधक संचालक मेसर्स सेठी सीड्स इंडिया प्रायवेट लिमिटेड खण्डवा एवं प्रबंध संचालक मेसर्स इगल सीड्स एण्ड बायोटेक इंदौर के विरूद्ध थाना छैगांवमाखन में धारा 420, 467,468,471/34 एवं 3/7 अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। सेठी सीड्स के संचालक कमलेष सेठी पिता माणकचंद सेठी के विरूद्ध जारी किये गये गिरफ्तारी वारंट की तामिली नही हुई है। जिस पर न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी द्वारा अभियुक्त कमलेष पिता माणकचंद सेठी को न्यायालय में 3 अगस्त को उपस्थित रहने के आदेष दिए है।

No comments:

Post a Comment