स्कूल, कॉलेज, अस्पतालों एवं कार्यालयों में 20 जुलाई तक रैम्प निर्मित करायें
खण्डवा 4 जुलाई, 2016 - केन्द्र सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा निरूशक्तजनों को सुगम आवागमन तथा उपलब्ध सुविधाओं एवं सेवाओं तक पहुंच में उन्हें सक्षम बनाने के लिए सुगम्य भारत अभियान चलाया जा रहा है । केन्द्र सरकार के इस अभियान के मद्देनजर राज्य शासन द्वारा सभी शासकीय भवनों, अस्पतालों, स्कूलों एवं महाविद्यालयों तथा रेल्वे स्टेशनों और बस स्टैण्डों पर निरूशक्तों की सुविधा के लिए रैम्प का निर्माण करने के निर्देश दिये गये हैं । सभी शासकीय कार्यालयों, भवनों, रेल्वे स्टेशनों, बस स्टैण्ड, स्कूलों, महाविद्यालयों, चिकित्सालयों तथा सार्वजनिक स्थलों पर निरूशक्तजनों के सुगम आवागमन के लिए 20 जुलाई तक रैम्प का निर्माण कराने के निर्देश संबंधित संस्था प्रमुखों, सभी विभाग प्रमुखों एवं कार्यालय प्रमुखों को दिये हैं ।
No comments:
Post a Comment