Tuesday, 5 July 2016

इफ्को उर्वरक 12:32:16 की बोरी अब 53 रुपये कम में मिलेगी

इफ्को उर्वरक 12:32:16 की बोरी अब 53 रुपये कम में मिलेगी

खण्डवा 5 जुलाई, 2016 - मध्यप्रदेश राज्य सहकारी विपणन संघ (मार्कफेड) ने खरीफ 2016 के लिए इफ्को के एन.पी.के. 12:32:16 और एनपीके जिंकेटेड 12:32:16 रासायनिक उर्वरक की प्रति बोरी पर 53 रुपये तत्काल प्रभाव से कम किये हैं। किसानों को अब इफ्को की एनपीके 12रू32रू16 प्रति बोरी 1150 रुपये के स्थान पर 1097 रुपये और इफ्को की एनपीके जिंकेटेड 12:32:16 प्रति बोरी 1171.50 रुपये के स्थान पर अब 1118.50 रुपये की दर पर मिलेगी। मार्कफेड ने इस संबंध में जिला विपणन अधिकारियों और सभी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंकों को निर्देश जारी किये हैं। 

No comments:

Post a Comment