राजस्व अधिकारियों की बैठक 11 जुलाई को
खण्डवा 8 जुलाई, 2016 - राजस्व अधिकारियों की बैठक आगामी 11 जुलाई को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई है। अपर कलेक्टर श्री अनुराग सक्सेना ने बताया कि यह बैठक प्रातः 11 बजे से कलेक्टर श्रीमती स्वाति मीणा नायक की अध्यक्षता में आयोजित की जायेगी। बैठक में माह जून तक की जानकारी के संबंध मंे समीक्षा की जायेगी। इसके साथ ही बैठक में राजस्व प्रकरणों के निराकरण, नामान्तरण, बंटवारा व सीमांकन प्रकरणों की समीक्षा की जायेगी। इसके साथ ही बैठक में वनाधिकार पट्टो के लंबित प्रकरण, वन भूमि व्यवस्थापन, खसरों की अद्यतनीकरण की प्रगति की समीक्षा की जायेगी।
No comments:
Post a Comment