Tuesday, 14 June 2016

सीईओ जिला पंचायत ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद के कार्यो की कि समीक्षा

सीईओ जिला पंचायत ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद के कार्यो की कि समीक्षा 

खण्डवा 14 जून, 2016 - मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती शुचिस्मिता सक्सेना द्वारा उनके कक्ष से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों से चर्चा कर विभिन्न विभागीय गतिविधियों एवं योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गयी। सीईओ जिला पंचायत द्वारा स्वच्छ भारत मिषन, मनरेगा योजना, आवास मिषन के कार्यो की समीक्षा की गयी। मनरेगा अंतर्गत जल संरचनाओं के कार्यो को 30 जून की अवधी में पूर्ण कर लिया जावे, आधार सीडिंग को पूर्ण कराने, पौधारोपण हेतु प्रत्येक ग्राम पंचायत में स्थल चयन कर गडढ्ों की खुदायी करवाने के निर्देष दिये गये। मनरेगा अंतर्गत रोजगार संवाद दिवस का आयोजन निर्धारित केलेण्डर अनुसार किये जाने के निर्देष समस्त उपयंत्रियो को दिये गये। आवास योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों के फोटो पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देष दिये गये। स्वच्छ भारत मिषन अंतर्गत ग्रामीणों को शौचालय का उपयोग करने हेतु प्रेरित करने एवं ग्राम पंचायतों को खुले में शौचमुक्त करने के लिये व्यक्तियों के व्यवहार परिवर्तन से संबंधित गतिविधियों को सत्त रूप से करने के निर्देष दिये गये।
                जिला प्रबंधक ई-गर्वनेंष श्री अनिल चंदेल द्वारा बताया गया कि अभी वीडियो कांफ्रंेसिंग ट्रायल बेस पर की जा रही है, जिसमें कुछ जनपद पंचायतों के उपकरण अच्छे नही होने व कनेक्टिविटी सही नही होने से कभी कभी रूकावट आ जाती है, शीघ्र ही समस्त अवरोधों को समाप्त कर लिया जावेगा। उन्होने बताया कि अन्य सभी विभागों के जिला स्तरीय कार्यालयों एवं ब्लाक स्तरीय कार्यालयों में भी शीघ्र ही वीडियों कांफ्रेेसिग की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। षिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग के जिला एवं जनपद स्तर के कार्यालयों को वर्तमान में वीडियो कांफ्रेंसिग के लिये तैयार भी कर दिया गया है। 

No comments:

Post a Comment