AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday, 24 June 2016

पिछले 24 घंटों में हरसूद में हुई 9 मि.मी. वर्षा

पिछले 24 घंटों में हरसूद में हुई 9 मि.मी. वर्षा

खण्डवा 24 जून, 2016 - जिले में गत 24 घंटो में औसतन 2.2 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों में खण्डवा, पंधाना व पुनासा के वर्षा मापक यंत्र में 0 मि.मी., नया हरसूद के वर्षा मापक यंत्र में 9 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू अभिलेख ने बताया कि इस वर्ष अभी तक जिले के खण्डवा वर्षा मापक यंत्र में 92 मि.मी., नया हरसूद में 49 मि.मी., पंधाना में 44 मि.मी. व पुनासा के वर्षा मापक यंत्र में 9 मि.मी. वर्षा दर्ज की जा चुकी है। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष 24 जून तक खण्डवा में 227 मि.मी., नया हरसूद में 69 मि.मी. व पंधाना में 206 मि.मी. दर्ज की जा चुकी थी। इस तरह गत वर्ष 24 जून तक कुल 167.3 मि.मी. औसत वर्षा जिले में हुई थी जबकि इस वर्ष 24 जून तक जिले में मात्र 48.5 मि.मी. औसत वर्षा ही दर्ज की गयी है।

No comments:

Post a Comment