AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday, 12 April 2016

मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम में आंषिक संषोधन

मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम में आंषिक संषोधन 

खण्डवा 12 अप्रैल, 2016 - नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के लिए मतदाता सूची का सतत पुनरीक्षण कार्यक्रम इन दिनों जारी है। इस कार्यक्रम के द्वितीय चरण में आंषिक संषोधन मध्य प्रदेष राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा किया गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अरविंद चौहान ने बताया कि नगरीय निकाय व पंचायत निर्वाचन के लिए मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाषन 11 अप्रैल को किया जा चुका है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मतदाता सूची के संबंध में दावे आपत्ति 17 जून तक लिये जायेंगे। उन्होंने बताया कि आयोग द्वारा निर्देष दिये गए है कि जिन स्थानों पर मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाषन 11 अप्रैल को नही किया गया है, वहां प्रारंभिक प्रकाषन 17 जून को किया जायेगा तथा दावे आपत्ति 25 जून तक प्राप्त की जायेगी। प्राप्त दावे आपत्तियों का निराकरण 4 जुलाई तक किया जायेगा तथा निराकरण पष्चात आवष्यक संषोधन का कार्य 5 जुलाई तक अभिलेखो में दर्ज किया जायेगा। अंतिम प्रकाषन 12 जुलाई को किया जायेगा। 

No comments:

Post a Comment