Wednesday, 17 February 2016

हनुवंतिया में सजा क्राफ्ट बाजार

हनुवंतिया में सजा क्राफ्ट बाजार
लाख और काष्ठ शिल्पकला बनी पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र

खण्डवा 14 फरवरी ,2016 - दस दिवसीस जल महोत्सव में लगाया गया क्राफ्ट बाजार पर्यटकों एवं आम लोगों के आकर्षण का केन्द्र बन रहा है। क्राफ्ट बाजार में पर्यटकों की आवाजाही हो रही है और वे अपनी मनपसंद की वस्तुएँ खरीद भी रहे हैं। क्राफ्ट बाजार में मुख्य रूप से लाख से बनी वस्तुएँ, टेराकोटा से बना सामान, लौहशिल्प, काष्ठशिल्प माँडणा कला पर्यटकों का बरबस ही मन मोह रही है। 
हनुवंतिया टूरिस्ट काम्पलेक्स के ठीक सामने लगे क्राफ्ट बाजार में चित्रकला का लाइव डेमो, पेपर मेसी, फ्लावर पॉट, बटिक प्रिन्ट, ब्लाक प्रिन्ट, कशीदाकारी, काँच की कलाकृतियाँ, लूम मेकर एवं लाइव पॉट मेकिंग आदि आकर्षण का केन्द्र हैं। क्राफ्ट बाजार के साथ फूड जोन भी है जहाँ विभिन्न व्यंजनों का लुत्फ उठाया जा रहा है। 
पर्यटन विकास निगम द्वारा आयोजित जल-महोत्सव में रविवार को तीसरे दिन भी जल, वायु और थल की विभिन्न गतिविधियाँ हुई। 

No comments:

Post a Comment